होमपीएम आवास योजना-ग्रामीण

पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट देखें

सर्वे लिस्ट
राज्य
ज़िला
ब्लॉक
ग्राम पंचायत

पीएम आवास ग्रामीण लिस्ट क्या होती है?

पीएम आवास योजना ग्रामीण में घर उन्हीं परिवारों को मिलता है जिनका नाम हर ग्राम पंचायत की स्थायी प्रतीक्षा सूची में होता है। आम बोलचाल में इसी को “आवास लिस्ट” कहते हैं।

यह लिस्ट सीधे किसी फ़ॉर्म से नहीं बनती। पहले सरकारी सर्वे से घरविहीन और कच्चे घर वाले परिवारों के नाम निकलते हैं। फिर ग्राम सभा में लिस्ट पढ़ी जाती है, गलत नाम हटते हैं और जिन्हें आपत्ति हो वे अपील कर सकते हैं। इसके बाद पंचायत की पक्की लिस्ट बनती है, और उसी में से बारी-बारी घर मंज़ूर होते हैं। जिन परिवारों को घर की सबसे ज़्यादा ज़रूरत है, उनका नंबर पहले आता है।

  1. सर्वेSECC, आवास+ सर्वे से परिवारों के नाम
  2. आप यहाँ नाम देखते हैंलिस्टपंचायत वार प्रतीक्षा सूची बनती है
  3. ग्राम सभाजाँच, गलत नाम हटते हैं, अपील
  4. मंज़ूरीबारी आने पर घर मंज़ूर होता है
  5. किस्तेंफ़ोटो जाँच के बाद खाते में पैसा

अब तक तीन सर्वे से नाम इस लिस्ट में आए हैं:

SECC 2011
सामाजिक-आर्थिक जनगणना के आँकड़ों से पहली लिस्ट बनी। PIB के मुताबिक इस लिस्ट के लगभग सभी परिवारों को घर मंज़ूर हो चुके हैं।
आवास+ 2018
जनवरी 2018 से मार्च 2019 तक हुआ सर्वे, उन परिवारों के लिए जो SECC 2011 में छूट गए थे।
आवास+ 2024
2024 से चल रहा नया सर्वे, Awaas+ 2024 ऐप से। इसमें चेहरे से ई-केवाईसी होती है और परिवार खुद भी अपना सर्वे कर सकता है।

किसका नाम लिस्ट में आ सकता है और किसका नहीं, यह पीएम आवास ग्रामीण की पात्रता से तय होता है।

आवास स्कोर पर मुफ़्त

आवास स्कोर पर पीएम आवास ग्रामीण लिस्ट कैसे देखें?

सबसे जल्दी तरीका है इस पेज में सबसे ऊपर दिया गया मुफ़्त लिस्ट टूल। हमारा लुकअप इंजन आपकी ग्राम पंचायत की पक्की प्रतीक्षा सूची ढूँढकर यहीं दिखाता है, इसलिए आपको इसे खोजना नहीं पड़ता। न साइन-अप, न कोई फ़ीस।

  1. सर्वे लिस्ट चुनें। आपके परिवार का नाम जिस सर्वे से आया है, उसके हिसाब से आवास+ 2018 या SECC 2011 चुनें।
  2. अपनी जगह चुनें। अपना राज्य, ज़िला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत चुनें। हर बॉक्स में लिखकर अपनी जगह जल्दी ढूँढ सकते हैं।
  3. लिस्ट खोलें। लिस्ट देखें पर क्लिक करें। आपकी पंचायत की लिस्ट के हर परिवार की प्राथमिकता, रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम, पिता और माता का नाम और वर्ग दिखेगा।
  4. अपना नाम ढूँढें। लिस्ट के ऊपर वाले खोज बॉक्स में अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर लिखें।
  5. अपनी जानकारी देखें। अपने रजिस्ट्रेशन नंबर पर क्लिक करें। इससे हमारा लाभार्थी विवरण टूल नंबर भरा हुआ खुलता है, जहाँ आप घर का स्टेटस और किस्तें देख सकते हैं।

ध्यान दें: आपने जो लिस्ट चुनी उसमें आपकी पंचायत का कोई परिवार नहीं है, तो बटन दबाकर दूसरे सर्वे की लिस्ट देखें। इन लिस्टों में नए आवास+ 2024 सर्वे वाले परिवार अभी नहीं हैं, और रात 12 से सुबह 4 बजे तक लिस्ट नहीं खुलती।

आधिकारिक वेबसाइट पर पीएम आवास ग्रामीण लिस्ट में गाँव वार नाम कैसे देखें?

यही लिस्ट आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर ख़ुद भी देख सकते हैं। इसमें आपकी ग्राम पंचायत की पक्की प्रतीक्षा सूची खुलती है, जिसमें हर परिवार का नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर होता है। आपके परिवार का नाम किस सर्वे से आया है, उसके हिसाब से दो लिस्टें हैं: SECC 2011 या आवास+ 2018।

  1. रिपोर्ट वाला पेज खोलें। योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmayg.dord.gov.in पर ऊपर के मेन्यू में Awaassoft पर जाएँ और Report पर क्लिक करें।
  2. अपने सर्वे वाली लिस्ट चुनें। रिपोर्ट वाले पेज पर नामों की दो लिस्ट हैं। आपके परिवार का नाम जिस सर्वे से आया है, उसी की लिस्ट खोलें:
    नाम SECC 2011 से आया हैE. SECC Reports वाले हिस्से में इस पर क्लिक करें:Category-wise SECC data Verification Summary
    नाम आवास+ 2018 से आया हैI. AwaasPlus 2018 Reports वाले हिस्से में इस पर क्लिक करें:AwaasPlus Category-Wise Data Summary
    पता नहीं कौन-सा सर्वे? कोई भी एक लिस्ट खोलें। उसमें नाम न मिले, तो दूसरी देखें।
  3. अपना इलाका चुनें। राज्य चुनें, फिर ज़िला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत। हर खाना ऊपर वाला चुनने के बाद भरता है।
  4. लिस्ट खोलें। Submit पर क्लिक करें। नीचे आपकी पंचायत के परिवारों की लिस्ट खुल जाएगी।

लिस्ट में हर परिवार का रजिस्ट्रेशन नंबर, लाभार्थी का नाम, पिता और माता का नाम, वर्ग (SC, ST, अल्पसंख्यक या अन्य) और प्राथमिकता होती है, यानी परिवार का नंबर किस क्रम में आएगा। अपना नाम मिल जाए, तो रजिस्ट्रेशन नंबर लिख लें। स्टेटस देखने में यही काम आएगा।

ध्यान दें: लिस्ट में सिर्फ़ वही परिवार दिखते हैं जो ग्राम सभा और अपील की जाँच के बाद पक्की प्रतीक्षा सूची में हैं। पंचायत पर “Data Not Found” दिखे, तो वहाँ उस लिस्ट में कोई परिवार नहीं है, इसलिए दूसरे सर्वे वाली लिस्ट भी देख लें। नए आवास+ 2024 सर्वे के नाम अभी इन लिस्टों में नहीं हैं, उनके बारे में ग्राम पंचायत से पूछें। रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक ये रिपोर्ट नहीं खुलतीं।

रजिस्ट्रेशन नंबर से स्टेटस कैसे देखें?

अगर आपका घर मंज़ूर हो चुका है, तो आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिला होगा। इससे सीधे अपना नाम, किस्तें और घर का स्टेटस देख सकते हैं:

  1. वेबसाइट खोलें। pmayg.dord.gov.in पर जाएँ।
  2. Stakeholders चुनें। मेन्यू में Stakeholders पर जाएँ, IAY/PMAYG Beneficiary चुनें और फिर Search Beneficiary Details पर क्लिक करें।
  3. नंबर डालें। अपना रजिस्ट्रेशन नंबर लिखें, नीचे दिए आसान से जोड़ वाले सवाल का जवाब भरें और Submit करें। रिकॉर्ड में दिखने वाली हर जानकारी का मतलब पीएम आवास ग्रामीण बेनिफिशियरी डिटेल्स में समझाया है।

रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है? इस पेज पर सिर्फ़ रजिस्ट्रेशन नंबर से ही खोज होती है। नंबर न हो, तो ऊपर बताए गाँव वार लिस्ट वाले तरीके से अपना नाम देखें। वहाँ आपका रजिस्ट्रेशन नंबर भी लिखा मिल जाता है।

घर मंज़ूर होने के बाद किस्त कैसे मिलती है?

नाम लिस्ट में आने और घर मंज़ूर होने के बाद पैसा एक साथ नहीं, किस्तों में सीधे आपके आधार से जुड़े बैंक खाते में आता है। हर किस्त से पहले यह देखा जाता है कि घर कितना बना है:

  1. पहली किस्त आती है। घर मंज़ूर होते ही पहली किस्त खाते में भेजी जाती है, ताकि नींव का काम शुरू हो सके।
  2. घर की फ़ोटो जाती है। घर का हर हिस्सा बनने पर उसकी फ़ोटो सरकारी AwaasApp से ली जाती है। फ़ोटो के साथ तारीख़ और जगह (जियो-टैग) अपने आप जुड़ जाती है।
  3. ब्लॉक ऑफ़िस जाँच करता है। पंचायत या ब्लॉक का कर्मचारी घर देखता है और ब्लॉक ऑफ़िस फ़ोटो की जाँच करता है।
  4. अगली किस्त आती है। जाँच पूरी होने पर BDO अगली किस्त का आदेश जारी करता है और पैसा खाते में आ जाता है।

AwaasApp में लाभार्थी उसी मोबाइल नंबर से OTP डालकर लॉग-इन कर सकता है जो घर मंज़ूर होते समय दर्ज हुआ था। अगर किसी हिस्से की फ़ोटो नहीं गई, तो अगली किस्त रुक सकती है। इसलिए किस्त में देर हो तो सबसे पहले पंचायत सचिव से पूछें कि फ़ोटो और जाँच हुई या नहीं।

लिस्ट में नाम न हो तो क्या करें?

लिस्ट में नाम न मिलने का मतलब यह नहीं कि आपको कभी घर नहीं मिलेगा। हो सकता है सर्वे में आपका परिवार छूट गया हो, या आपका नंबर अभी आना बाकी हो। ऐसे में ये कदम उठाएँ:

  • ग्राम पंचायत में पूछें। ग्राम प्रधान या पंचायत सचिव से पता करें कि आपके परिवार का सर्वे हुआ है या नहीं।
  • आवास+ सर्वे में नाम जुड़वाएँ। नए आवास+ सर्वे में छूटे हुए परिवारों के नाम जोड़े जा रहे हैं। यह सर्वे Awaas+ 2024 मोबाइल ऐप से होता है, जिसमें परिवार खुद भी सर्वे कर सकता है। देखें आवास+ सर्वे ख़ुद करने का पूरा तरीका।
  • ग्राम सभा में अपनी बात रखें। जब ग्राम सभा में लिस्ट पढ़ी जाए, तब वहाँ जाकर बताएँ कि आपका नाम छूट गया है। लिस्ट पक्की होने से पहले अपील का मौका भी मिलता है।
  • ब्लॉक ऑफ़िस जाएँ। पंचायत से बात न बने तो ब्लॉक ऑफ़िस में BDO से मिलें। शिकायत सुनने की व्यवस्था पंचायत, ब्लॉक, ज़िला और राज्य, चारों स्तर पर है।
सावधान रहें: लिस्ट में नाम सिर्फ़ सरकारी सर्वे और ग्राम सभा की जाँच से जुड़ता है। अगर कोई पैसे लेकर नाम जुड़वाने या जल्दी घर दिलाने की बात करे, तो उस पर भरोसा न करें।

लिस्ट से जुड़े आम सवाल

पीएम आवास ग्रामीण लिस्ट में नाम देखने के लिए क्या चाहिए?

कुछ ख़ास नहीं। मोबाइल या कंप्यूटर पर इंटरनेट हो, और अपने राज्य, ज़िले, ब्लॉक और ग्राम पंचायत का नाम पता हो, तो पूरे गाँव की लिस्ट खुल जाती है। रजिस्ट्रेशन नंबर हो तो सीधे अपना स्टेटस भी देख सकते हैं।

क्या पीएम आवास ग्रामीण लिस्ट देखने का कोई पैसा लगता है?

नहीं। लिस्ट योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर मुफ़्त में देखी जा सकती है। सर्वे, लिस्ट या घर की मंज़ूरी के लिए कोई फ़ीस नहीं लगती।

लिस्ट में नाम है, पर घर अभी तक मंज़ूर क्यों नहीं हुआ?

लिस्ट में नाम आने का मतलब है कि आप घर के हक़दार हैं। घर बारी-बारी से मंज़ूर होते हैं और हर साल राज्य को एक तय संख्या मिलती है। अपनी बारी जानने के लिए ग्राम पंचायत में पूछें।

पीएम आवास ग्रामीण की अगली किस्त नहीं आई तो क्या करें?

अगली किस्त तभी आती है जब घर के पिछले हिस्से की फ़ोटो AwaasApp से जाती है और ब्लॉक ऑफ़िस उसकी जाँच कर लेता है। पंचायत सचिव या ब्लॉक ऑफ़िस से पूछें कि फ़ोटो और जाँच हुई या नहीं।

आवास स्कोर

लिस्ट में नाम नहीं? पहले पात्रता जानें

2 मिनट में जानें कि आपके परिवार का नंबर आ सकता है या नहीं।

अपना स्कोर जानें